बिठौरिया मंडल का लाभार्थी सम्मेलन हुआ, कार्यकर्ता केंद्र-राज्य की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं

हल्द्वानी, 21 फ़रवरी (हि.स.)। बिठौरिया मंडल का लाभार्थी सम्मेलन फुलदेई बैंक्विट हॉल (कमलुवागांजा रोड) में मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़ के नेतृत्व में हुआ।

मंडल में आयोजित इस सम्मेलन में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गजराज सिंह मुख्य वक्ता के रूप में लोगों से कहा कि हमारे देश को ऐसा नेतृत्व मिला है जो जनमानस की भावनाओं को भली-भांति परिचित हैं और संगठन और देश के कार्यों व उनके लाभ जनता तक पहुंचाएं। इसे हर कार्यकर्ता को आगे लाना है। मोदी और धामी लगातार विकास कार्यों के लिए प्रयत्नशील हैं और भारत को निरंतर विकास के ओर को ले जा रहे हैं।

हरिमोहन अरोरा ने कहा हमें संगठन को मजबूत करना है तथा लोगों से लगातार जनसंवाद करना है। गरीब पिछड़े वंचित को के लिए आगे आकर हमारे कार्यकर्ताओं ने काम करना है और संगठन को मजबूत बनाना है।

मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने कहा आज हमारे देश में ऐसा नेतृत्व मिला है जो भारत के विकास पर लगातार अग्रणी है। महिलाओं के विकास जनता में बैठे अन्तिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक हमारी योजनाओं को पहुंचाना। हमारे कार्यकर्ता और उनकी समस्याओं का समाधान करना, हमारे कार्यकर्ताओं का कर्त्तव्य है। योगेश रजवार ने संगठन की रूपरेखा को विस्तार से बताया और संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में संगठन को कैसे मजबूत कैसे करें यह कार्यकर्ताओं को समझाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष बिठौरिया सुरेश गौड़, पूर्व प्रदेश महामंत्री व पूर्व उत्तराखंड मंडी समिति अध्यक्ष गजराज विष्ट, योगेश रजवार जिला संयोजक लाभार्थी प्रमुख सम्मेलन, मंडल प्रभारी हरिमोहन अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट, विनोद मेहरा मंडल महामंत्री दीपक सनवाल (मंडल संयोजक लाभार्थी सम्मेलन), दीपक बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण जोशी, लाखन बिष्ट, कंचन उप्रेती, मंडल मंत्री केसी त्रिपाठी, शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्षों के अलावा कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति रही।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

   

सम्बंधित खबर