रायपुर : सात पुलिस अधिकारी आईपीएस अवार्ड के लिए चयनित

रायपुर, 22 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ पुलिस के सात अधिकारी आईपीएस अवार्ड के लिए चयनित हुए हैं। उमेश चौधरी, मनोज कुमार खेलारी, रविकुमार कुर्रे, चैनदास टंडन और सुरजन राम भगत के अलावे दर्शन सिंह मरावी और झाड़ुराम ठाकुर भी आईपीएस अवार्ड के लिए चयनित हो गये हैं।

साल 2020 की वैकेंसी से पांच अफसर उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, चैनदास टंडन और सुरजन राम भगत आईपीएस अवार्ड हुए हैं। वहीं, 2021 की वैकेंसी से दो अफसर दर्शन सिंह मरावी और झाड़ुराम ठाकुर आईपीएस अवार्ड के लिए चयनित हुए हैं। अब इन अफसरों को बाद में आईपीएस बैच अवार्ड किया जायेगा। भारतीय पुलिस सेवा की शर्तों के अनुसार अब इन अधिकारियों को एक साल के लिए प्रोबेशन पीरियड में रहना होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर