अनहोनी का इंतजार कर रहा है नेशनल हाईवे विभाग खस्ता हो रही है बायपास मार्ग

KATHUA LAKHANPUR केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य प्रवेश द्वार नेशनल हाइवे टोल प्लाजा से बायपास मार्ग की  सड़क की हालत  अब काफी बदहाल है जिसके चलते वाहन  चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर एक बार फिर बिरबार को यूथ फेंडरेशन के अध्यक्ष सनी शर्मा ने  अपने सदस्यों के साथ बायपास मार्ग पर पड़े गड्ढों को  मिट्टी से भरा और नेशनल हाईवे को चेतावनी दी कि अगर अब जल्द  सड़क की दशा को ठीक नही किया गया तो   मजबूरन उन्हें नेशनल हाईवे के खिलाफ  प्रदर्शन करना पड़ेगा  सनी शर्मा ने जानकारी देते हुए  कहा कई बार लखनपुर दौरे पर आने वाले अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों के समक्ष लोग सडक़ों की हालत में सुधार लाने की मांग कर चुके हें लेकिन सिवाय आश्वासनों के उन्हें कुछ हासिल नहीं हो पाया है जिसके चलते लोगों में और ट्रक चालकों ने विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर भी रोष है।सनी शर्मा ने  कहा कि हाइवे टोल प्लाजा से लेकर  बायपास मार्ग तक सड़क की हालत अब  काफी खस्ता है।और सड़कों के बीचों बीच बड़े-बड़े गड्ढे पड़ पड़े हुए है।जो मरम्मत को तरस रहे है लेकिन नेशनल हाईवे का ध्यान इस तरफ बिल्कुल नहीं है। नेशनल हाईवे  लखनपुर मे टोल प्लाजा स्थापित कर लोगों से टोल टैक्स वसूल रही है उसके बावजूद भी सड़कों की दशा सुधरने की  तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है यूथ फेडरेशन के सदस्यों ने हाईवे  विभाग से सडक़ों की हालत को सुधारने के लिए उचित कदम उठाए जाने की मांग की है।   

 
 
 
 
 
 

   

सम्बंधित खबर