स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ आज करेंगे कठुआ में चुनावी रैली को संबोधित

लखनपुर। स्टेट समाचार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ आज 10 अप्रैल, बुधवार को कठुआ मे भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र सिंह की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया दे दिया गया है। स्पोर्ट स्टेडियम के मैदान में मंच तैयार कर उसे भव्य तरीके से  सजाया गया है। पूरे समारोह की सुरक्षा  व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की हुई है। मंगलवार को पुलिस के उच्च अधिकारियों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डॉग स्क्वायड और एंटी सेबोटेज दस्तों ने खेल मैदान के चप्पे-चप्पे की गहनता से  जांच की। लोकसभा प्रभारी मुनीष शर्मा, कठुआ प्रभारी एवं पूर्व विधायक राजीव जसरोटिया ने खेल स्टेडियम पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया और अंतिम रूप दिया। भाजपा जिला प्रवक्ता रविंद्र सलाथिया ने बताया कि योगी आदित्यनाथ का चॉपर पुलिस लाइन में उतरेगा। उसके बाद वह सडक़ मार्ग से खेल मैदान पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं, मंगलवार को भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने लखनपुर सहित ग्रामीण इलाकों में  दौरा कर लोगों से योगी आदित्यनाथ की रैली में  बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला  अध्यक्ष   गौरव शर्मा, भाजपा नेता और  म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र शर्मा सीटू ने लखनपुर सहित कररोह जन्डोर, नंनहाल, बढऩी, केरियाली, बसंतपुर, होट, त्रिदवा आदि गांव का दौरा कर लोगों के घर घर जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में आने के लिए कहा। गौरव शर्मा ने बताया कि योगी आदित्यनाथ आज  स्पोर्ट स्टेडियम मे  चुनाबी रैली को  संबोधित करेंगे।   वही पीएमओ डॉक्टर जितेंद्र सिंह द्वारा बहुत सारे विकास कार्य करवाएंगे जिसमे शाहपुर कंडी परियोजना लखनपुर महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा,पासपोर्ट कार्यालय,कीरीयन पुल मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग महाविध्यालयबायोटेक पार्क पंडोरा पुल एक्सप्रेस हाइवे आदि शामिल है उन्होंने कहा  कि आज उनके  पास दुनिया का सबसे लोकप्रियता वाले नेता नरेंद्र मोदी है और लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है   जिसने देश का गौरव बढ़ाया है  आज प्रधानमंत्री ने ऐसे कार्य करके दिखा दिए हैं जो सत्ता में रहते कांग्रेस ने कभी नहीं किए। इन नेताओ ने     योगी आदित्यनाथ  की रैली में बढ़ चढक़र भाग लेने की अपील की गई ।उन्होंने कहा कि इस रैली में लाखो  के करीब लोगों के आने का अनुमान है। इसके लिए भाजपा ने काफी बढिय़ा इंतजाम किए हैं।

   

सम्बंधित खबर