'एनयूजे-आई' के नगर उपाध्यक्ष तेज सिंह नेगी को पितृशोक

नैनीताल, 23 फ़रवरी (हि.स.)। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘एनयूजे-आई’ यानी नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया के नगर उपाध्यक्ष तेज सिंह नेगी के पिता धन सिंह नेगी का शुक्रवार अपराह्न निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। उन्होंने अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे अपने पैतृक निवास अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट स्थित ग्राम कतनर में आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 8.30 बजे स्थानीय चित्रेश्वर घाट पर किया जाएगा।

वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आखिरी समय में भी वह अपने पुत्रों व परिवारजनों से बात करते रहे।

उनके निधन पर ‘एनयूजे-आई’ के प्रदेश जिला व नगर सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्य पत्रकारों के साथ ही सामाजिक व राजनैतिक जगत से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ नवीन जोशी/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर