मप्र: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने माघी पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भोपाल, 24 फ़रवरी (हि.स.)। प्रदेशभर में आज (शनिवार को) माघी पूर्णिमा मनाई जा रही है। सनातन धर्म में माघी पूर्णिमा को बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने माघी पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा दान, व्रत, श्रीहरि के पूजन एवं लोक-आस्था के पावन पर्व माघ पूर्णिमा की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो, यही कामना है।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश

   

सम्बंधित खबर