पेयजल विभाग में हड़ताल प्रतिबंधित : अरविंद सिंह ह्यांकी

देहरादून, 25 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम तथा उत्तराखंड जल संस्थान में सभी श्रेणी की सेवाओं में हड़ताल निषिद्ध कर दी है।

अरविंद सिंह ह्यांकी सचिव पेयजल की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य अनुरक्षण अधिनियम के तहत राज्यपाल महोदय के आदेश से यह हड़ताल प्रतिबंधित की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज

   

सम्बंधित खबर