भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान शुरू

भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान शुरू

लखनऊ, 25 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी गाजियाबाद तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह लखनऊ में रविवार को लाभार्थियों से सम्पर्क करके लाभार्थी संपर्क अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ पार्टी के कार्यकर्ता सम्पर्क करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने गाजियाबाद में लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत डबल इंजन की भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट की व केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पत्रक वितरित किया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के 110 वें संस्करण के प्रसारण को आज जनपद गाजियाबाद के ब्रज विहार मंडल के बूथ संख्या-289 व 290 पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया व कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

इस अवसर पर भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मन की बात का यह लोकप्रिय कार्यक्रम समाज में नवीन चेतना के साथ देश की सामूहिक शक्ति और उपलब्धियों पर प्रकाश डालता है तथा विभिन्न क्षेत्रों में उचित मार्गदर्शन का भी सारथी बनता है।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सम्पर्क करके लाभार्थियों के घर पर लाभार्थियों की समृद्धि, मोदी की गारंटी का स्टीकर का चिपकाएंगे और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पत्रक सौंपेंगे। प्रत्येक लाभार्थी से सम्पर्क के दौरान 9638002024 पर मिस्डकाॅल कराकर पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों का बड़ा वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से जुड़ा है। पार्टी रविवार 25 फरवरी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लेखा-जोखा लेकर प्रत्येक लाभार्थी के घर पर दस्तक देगी।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन/सियाराम

   

सम्बंधित खबर