यूपी के भगदड़ में लोगों की मौत पर ममता ने जताया दुख

कोलकाता, 02 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ की घटना में 27 लोगों की मौत पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर मंगलवार को लिखा है, अभी-अभी पता चला कि हाथरस, उत्तर प्रदेश में भगदड़ की एक दुखद घटना में कम से कम 27 श्रद्धालुओं (जिनमें 23 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं) की मौत हो गई है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ की दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां प्रवचन के दौरान अचानक से भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हैं। सैकड़ों लोग बेहोश हो गए हैं। बेहोश लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में कई लोगों की जान गई है। तमाम घायलों को एटा जिले के अस्पताल में ले जाया गया था। एटा के सीएमओ ने बताया कि 27 लोगों के शव यहां आए हैं। इनमें से 25 महिलाएं हैं। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

   

सम्बंधित खबर