बंगाल के भाजपा पदाधिकारी को उप्र पुलिस ने गिरफ्तार किया

योगी की पुलिस ने हाथों बंगाल का भाजपा नेता गिरफ्तार

बनगांव, 01 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के एक भाजपा पदाधिकारी को सोमवार को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को उत्तर 24 परगना के बागदा में छापेमारी कर बागदा में भारतीय जनता युवा मोर्चा महासचिव को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार पदाधिकारी का नाम विक्रम राय है। वह पेशे से टोटो चालक है।

बनगांव सांगठनिक जिले के तृणमूल अध्यक्ष विश्वजीत दास ने इस गिरफ्तारी के प्रसंग में कहा कि उन्होंने कई रोहिंग्याओं को आधार कार्ड और वोटर कार्ड दिए हैं।

वहीं, भाजपा के बनगांव सांगठनिक जिला अध्यक्ष देवदास मंडल ने कहा कि विक्रम गरीब परिवार का लड़का है और टोटो चलाता है। उन्होंने कहा कि अगर वह दोषी पाया जाता है, तो कानून अपना काम करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय/संजीव

   

सम्बंधित खबर