पलामू के डालटनगंज में जमीयत-ए-उलमा-ए-हिंद की बैठक

संबोधित करते मौलाना सैय्यद असजद मदनी 

पलामू, 27 फ़रवरी (हि.स.)। डालटनगंज शहर के कुंड मोहल्ला स्थित मिल्लत मस्जिद में जमीयत-ए-उलमा-ए-हिंद संस्था की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संस्था के गढ़वा जिला अध्यक्ष मौलाना एहसान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जमीयत ए उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना सैय्यद असजद मदनी ने हिस्सा लिया।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत कई जगहों पर किया। बैठक में संस्था के सांगठनिक विस्तार और उसकी मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा सामाजिक, धार्मिक एवं देश के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना सैय्यद असजद मदनी ने संस्था के उद्देश्यों एवं कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस संस्था को मजबूती प्रदान करना है। इसके लिए अधिक से अधिक लोग संस्था से जुड़े और समाज एवं देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराएं।

इस मौके पर संस्था के झारखंड महासचिव मुफ्ती मोहम्मद शहाबुद्दीन, पलामू जिला अध्यक्ष मौलाना अब्बू सब्बू, मौलाना नौशाद, मुमताज खान, मो फारूक अजहर रब्बानी, अनवर हुसैन, अली इमाम, बड़ी मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद शाहनवाज कासमी, गढ़वा जिला के नायब सदर मौलाना खुर्शीद, फिरोज खान, राशिद बक्शी सहित काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिलीप कुमार/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर