मलबा आ जाने कई घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

गुप्तकाशी, 01 जुलाई (हि.स.)। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोलिया देवी फाटा के समीप तेज बरसात के कारण पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ जाने से कई घंटे के लिए यातायात बाधित हो गया।

राज मार्ग बंद हो जाने से दोनों ओर से तीर्थ यात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई। बारिश बंद होने के बाद कार्यदाई संस्था की जेसीबी मशीनों की मदद से बाधित राजमार्ग को खोलने का कार्य प्रारम्भ किया गया। कई घंटों के बाद राजमार्ग को आवाजाही के लिए सुचारू किया गया। लगातार बारिश होने से राजमार्ग खोलने में पत्थर गिरने का भय बना रहा।

हिंदुस्थान समाचार/ बिपिन सेमवाल/सत्यवान/दधिबल

   

सम्बंधित खबर