नैनीताल के कार्यकर्ताओं को बनाया गया जिले के विभिन्न प्रकोष्ठों का संयोजक और सह संयोजक

नैनीताल, 27 फ़रवरी (हि.स.)। आसन्न लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी में विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन कर उनके संयोजक व सह संयोजक पदों से नवाजा है। इस कड़ी में नैनीताल मंडल के कुछ कार्यकर्ताओं को भी जिले के प्रकोष्ठों में पद मिले हैं।

चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक विमल बिष्ट को, निकाय प्रकोष्ठ संयोजक अरविंद पड़ियार को, लघु उद्योग प्रकोष्ठ संयोजक हरीश भट्ट को, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सह संयोजक जगमोहन बिष्ट को, व्यापार प्रकोष्ठ सह संयोजक पंकज राठौर को, विधि प्रकोष्ठ सह संयोजक उमेश भट्ट को, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सह संयोजक संजय साह को एवं सेवानिवृत कर्मचारी सह संयोजक चंदन चमियाल को बनाया गया है।

इन सभी कार्यकर्ताओं को रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री भारत सरकार अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट , मंडल महामंत्री मोहित साह, मोहन नेगी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शान्ति मेहरा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री विमला अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक साह व मनोज जोशी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज

   

सम्बंधित खबर