आपातकालीन तैयारियों पर जागरूकता बढ़ाई, प्रतिभागियों को दिया व्यवहारिक ज्ञान

जम्मू। स्टेट समाचार
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में नागरिक सुरक्षा, सांबा द्वारा जागरूकता-सह-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकालीन तैयारी पर जागरूकता बढ़ाना था। यह कार्यक्रम कुलपति, प्रो. संजीव जैन के संरक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सीयूजे के रजिस्ट्रार प्रो. यशवंत सिंह थे और इसका समन्वयन सुरक्षा अधिकारी बलवान सिंह ने किया। जागरूकता शिविर नागरिक सुरक्षा, सांबा के डिप्टी एसपी नसीम अख्तर की देखरेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र शामिल थे, जिसमें विश्वविद्यालय के 70 से अधिक संकाय, गैर-शिक्षण कर्मचारी, सुरक्षा और हाउसकीपिंग कर्मचारियों को आपदा तैयारी, प्रतिक्रिया रणनीतियों, प्राथमिक चिकित्सा तकनीकों और अग्नि सुरक्षा प्रोटोकॉल सहित नागरिक सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर शिक्षित किया गया। व्यावहारिक प्रदर्शनों और इंटरैक्टिव सत्रों ने उपस्थित लोगों को सक्रिय रूप से जुडऩे और आपातकालीन प्रक्रियाओं में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर दिया। इस अवसर पर बोलते हुए, नसीम अख्तर (डिप्टी एसपी) सिविल डिफेंस, सांबा ने सिविल डिफेंस वार्डन/स्वयंसेवकों की भूमिका और आपदा के दौरान लोगों की मदद करने के लिए सिविल डिफेंस संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा, डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस सांबा ज्योति प्रकाश और उनकी टीम ने नैतिक मूल्यों पर एक व्याख्यान भी दिया। आपातकालीन परिदृश्यों का अनुकरण करने के लिए मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई, जिससे प्रतिभागियों को निकासी प्रक्रियाओं का अभ्यास करने और उनकी तैयारियों का आकलन करने का मौका मिला।

   

सम्बंधित खबर