रतलाम: ग्यारह माह बाद भी विद्यार्थियो को उपलब्ध नही करा सके अंक सूचियां

रतलाम, 28 फ़रवरी (हि.स.)। विगत वर्ष 2022-2023 में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा 5वीं व 8वीे की बोर्ड परीक्षा सम्पन्न हुए वर्ष भर बीत गया है, परन्तु बोर्ड की मूल अंक सूची आज दिनांक तक अप्राप्त है, जबकि अंकसूची प्रिट कर संस्थाओं में भिजवाने के लिए आवंटन शासन नियमानुसार जिला शिक्षा केंद्र रतलाम अन्तर्गत जारी कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के अध्यक्ष सर्वेश माथुर ने बताया कि अब वर्ष 2024 की वार्षिक परीक्षाऐं 6 मार्च से प्रारम्भ होने वाली है, लेकिन इसके पूर्व में सत्र 2021-2022 . 2022-2023 में हो चुकी दो बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट आज दिनांक तक स्कूलों तक नहीं पहुँच सका, ना हीं छात्रों को वितरित किया जा सका, जिससे विद्यालय के विद्यार्थी व उनके पालक परेशान होकर भटकते रहते है।

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ विजय यादव,पंकज दोहरे,दिलीप पोरवल,आनन्दीलाल गाँधी,कोमल बोरीवाल, गोपाल उपाध्याय, महेश चौहान ,रमेश परमार ,देवराज गहलौत ने अक सूची शीघ्र विद्यालय में पहुंचाने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी

   

सम्बंधित खबर