पुलिस इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी, एक महिला घायल

डिब्रूगढ़ (असम), 02 मार्च (हि.स.)। डिब्रूगढ़ जिला के लाहोवाल रंगपुरिया में आज तड़के नामरूप पुलिस थाने के ओसी इंस्पेक्टर अनुपम ग्वाला ने अपनी सर्विस पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के 2 बजे के आसपास पुलिस इंस्पेक्टर अनुपम ग्वाला ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना में बिष्णुप्रिया लाहोन गोगोई नामक एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना बिपुल गोगोई के घर पर हुई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच चल रही है। पुलिस ने खुदकुशी क्यों की इसका पता नहीं चल सका है।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/ श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर