सड़क हादसे में दो घायल

डिब्रूगढ़ (असम), 02 मार्च (हि.स.)। जिला के नुमालीगढ़ में आज तड़के टाइल्स से लदा एक बड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में चालक एवं सह चालक दोनों घायल हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर पनका चौराहे के पास आज तड़के एक बड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। ज्ञात हो कि 18 पहिया ट्रक (यूपी-22एटी-2315) टाइल्स लेकर गुजरात से नगालैंड के डिमापुर जा रहा था।

ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ऊंचे पुल को पार करने में विफल रहा और आगे बढ़ने के बजाय वापस पीछे फिसले लगा, अंत में सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक और सह चालक की जान बाल-बाल बच गयी, हालांकि दोनों घायल बताये गये हैं। स्थिति से निपटने के लिए नुमालीगढ़ पुलिस तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंची। हादसे में लाखों रुपये की टाइल्स को नुकसान पहुंचने की आशंका है। पुलिस ने चालक सह चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर