सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

कामरूप (असम), 13 मार्च (हि.स.)। कामरूप (ग्रामीण) जिले के रंगिया के तुलसीबाड़ी में बीती रात हुए एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जतिन कलिता के रूप में हुई है। तुलसीबाड़ी के महताली निवासी जतिन कलिता की उम्र करीब 60 साल बताई गयी है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि तामुलपुर की ओर से रंगिया जा रहा बाइक चालक कलिता अनियंत्रित होकर तुलसीबाड़ी में एक ट्रक से टकरा गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि मृतक जतिन कलिता तुलसीबाड़ी की कई सामाजिक गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर