हिटलर की याद दिलाता है सुक्खू सरकार का शासन : पवन काजल

भाजपा नेता पवन काजल।भाजपा नेता पवन काजल।भाजपा नेता पवन काजल।भाजपा नेता पवन काजल।भाजपा नेता पवन काजल।

धर्मशाला, 01 जुलाई (हि.स.)। देहरा विधानसभा उपचुनाव के भाजपा सह-संजोयक व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन काजल ने मुख्यमंत्री सुक्खू की तुलना हिटलर से करते हुए कहा कि सुक्खू सरकार का शासन उसी प्रकार से है जैसा की हिटलर के समय का था।

सोमवार को जारी एक प्रेस बयान में भाजपा नेता ने कहा कि नौ विधान सभाओं में हुए पहले उपचुनावों में सुक्खू सरकार ने पुलिस बल पर लोगों को डराने का काम किया। धर्मशाला को सुक्खू ने छावनी में तबदील कर दिया था। सुधीर शर्मा के घर की और आने जाने वाले रास्तों में पुलिस के नाके लगवा दिया गए थे। रात को पुलिस की फौज गश्त कर लोगों के दिलों में दहशत फलाने में उतारु थी, मगर सुक्खू जनता की आवाज को दबा नही सके। पवन काजल ने कहा कि दूसरों को डर दिखाकर शासन करने वाली सुक्खू टोली खुद खौफजदा होती नजर आएगी।

पवन काजल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को देहरा के विकास का नहीं अपनी पत्नी की जीत की चिंता सता रही है। सुक्खू ने प्रदेश को विकास की और नही विनाश की और मोड़ दिया है, जिका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ गया है। आरोप लगाया कि पिछले डेढ साल में केन्द्र की ओर से भेजे गए धन का सुक्खू सरकार ने उपयोग नहीं किया। इसके अलावा राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जंगलराज कायम है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद सुक्खू जिस अहंकार के साथ काम कर रहे हैं, यह खेल ज्यादा दिनों तक चलने वाला नही है। उन्होंने कहा जनता देख रही है सुक्खू कर क्या रहे हैं। उन्होंने कहा कि देहरा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राजेश शर्मा ने सुक्खू पर जो आरोप लगाए हैं, वे देहरा में भी चत होते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने देहरा में भी दहशत का माहौल पैदा कर दिया है ताकि जनता उनकी पत्नी के हक में वोट करे।

पवन काजल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह पहले भी देहरा की जनता के दिलों में रहे हैं तथा अब भी वे उनके दिलों में हैं। उन्होंने कहा देहरा की जनता इस उपचुनाव में सुक्खू सरकार आईना दिखाने के लिए तैयार बैठी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

   

सम्बंधित खबर