साय सरकार में अपराधियों के हौसले हुए बुलंद : संगीता सिन्हा

रायपुर, 13 मार्च (हि.स.)। जिला नारायणपुर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत नाबालिग छात्राओं से विद्यालय के शिक्षकों द्वारा लंबे समय से किये जा रहे अश्लील हरकतें, अश्लील बातें एवं अभद्र व्यवहार के संबंध में गठित जांच कमेटी की संयोजक विधायक संगीता सिन्हा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती 15 साल की भाजपा सरकार के दौरान नक्सली क्षेत्रों में हुए महिला विरोधी अत्याचार एक बार फिर लोगों के स्मृति में आने लगा है। विष्णु देव साय की सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित को ही प्रताड़ित करने का सिलसिला भाजपा की सरकार में चल रहा है।

जिला नारायणपुर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत नाबालिग छात्राओं से विद्यालय के शिक्षकों द्वारा लंबे समय से अश्लील हरकतें, अश्लील बातें एवं अभद्र व्यवहार छेड़खानी की जा रही थी।साय सरकार ने नाबालिग बच्चियों के खिलाफ होने वाले इस जघन्य अपराध पर कार्रवाई के बजाय लीपा-पोती किया । बस्तर के नारायणपुर जिले की यह घटना झलियामारी, मीना खलको, मड़कम हिडमे और सोनी सोरी के प्रकरण की वीभत्स घटनाओं की पुनरावृत्ति की तरह है। जैसे झलियामारी में मासूम बच्चियों के साथ शारीरिक शोषण शासकीयआश्रमों में हो रहा था कुछ वैसी ही घिनौना प्रयास नारायणपुर में हुआ।

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बेटियां स्कूल जाने से डर रही हैं। नारायणपुर, बस्तर, सूरजपुर, अंबिकापुर, दुर्ग, भिलाई, रायपुर में लगातार महिलाओं के ऊपर हमले हो रहे हैं, हिंसा हो रहा है, हत्याएं हो रही है, छेड़छाड़ हो रहा है। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में महिलाएं बेटियां असुरक्षित हुई है। महिलाओं बेटियों के साथ छेड़छाड़ रेप अपहरण मारपीट हिंसा की घटनाएं बढ़ी।

आरोपितों ने अपने कुकृत्यों को ढकने के लिए बच्चियों और उनके परिजनों को लगातार धमकाया। ग्राम के सरपंच एवं शाला समिति के सदस्य पीड़ित बच्चियों के पालकों को बुलाकर धमकाया गया।उनसे जबरिया माफीनामा लिखवाकर कागजों में हस्ताक्षर करवाएं। जिससे यह स्पष्ट है कि पूरे मामले की लीपापोती करने प्रशासन के संरक्षण में पीड़ितों को ही प्रताड़ित किया गया। नारायणपुर जिले के कलेक्टर और एसपी ने शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की।

संगीता सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार आने के बाद एक बार फिर से महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं। यौन शोषण, हत्या और बलात्कार की घटनाएं आम हो गई है। कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मामले में साय सरकार पूरी तरह से असहाय है।

पत्रकार वार्ता में जांच समिति के सदस्यगण विधायक सावित्री मंडाव, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर