नवनिर्मित गौ-गोपाल मंदिर में हुई मूर्ति प्रतिष्ठा

 

विजयपुर/रामगढ़। स्टेट समाचार

सांबा जिले के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल सिद्ध स्वांखा विभूतियां के नवनिर्मित गौ-गोपाल जय बाबा सिद्ध गोरिया नाथ जी के नवनिर्मित भव्य मंदिर में बुधवार को जय बाबा सिद्ध गोरिया नाथ जी, बाबा बिरपा नाथ जी, श्री राम दरवार, श्री राधा-कृष्ण जी की मूर्तियों को वैदिक मंत्रोचारण के साथ प्रतिष्ठापित किया गया। देवस्थान के महंत पीर भोला नाथ जी की अगुवाई में आयोजित विशाल धार्मिक कार्यक्रम में मंदिर में वैदिक मंत्रोचारण, शुद्धिकरण व धार्मिक अनुष्ठान के बीच विधि-विदान के साथ मूर्तियों को प्रतिष्ठापित किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में पीरों के पीर महंत रतन नाथ जी सहित संत महापुरूषों, महंतों, गणमान्य नागरिकों ने भी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। सुबह मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का भी आयोजन किया गया। महंतों सहित सैकडों श्रद्धालओं ने हवन कुंडों में आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की। रामायण पाठ का भाग डालने के बाद वैदिक मंत्रोचारण के बीच पंडित विद्वानों ने मूर्तियों को प्रतिष्ठापित किया। देवस्थान के महंत पीर भोला नाथ जी ने इसके पश्चात मंदिर में कंजक पूजन भी किया। इसके बाद संत महापुरूषों, महंतों, साधुऔं को भोजन करवाया गया व नाथ पंथ की परंपरा के अनुसार दान-दक्षिणां भी दी। दिनभर धार्मिक कार्यक्रम चलता रहा व दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुऔं ने प्रसाद ग्रहण किया। देवस्थान के महंत पीर भोला नाथ जी ने बताया कि बिभूतियों में बाबा जी ने गाय चराई थीं। बाबा जी की याद में बिभूतियों में भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है, जहां पर आज मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई है।

   

सम्बंधित खबर