घर-घर बांटे गए राम नगरी अयोध्या से आए अक्षत

घगवाल,11 जनबरी। राजपुरा तहसील के गांव माबा की टोली श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण लेकर घर-घर पहुंच रही है। गांब के युबाओं ने बीरबार को अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरण करने और निमंत्रण देने का काम शुरू किया। आम लोगों को आमंत्रित करने के लिए अक्षत के साथ न्योता लेकर उनके घर पहुंच रहे हैं। टोली के सदस्यों में से एक सदस्य ने पूजित अक्षत, दूसरे ने श्री राम मंदिर का चित्र एवं तीसरे सदस्य ने निमंत्रण पत्रक वितरण किया। प्रत्येक टोली से एक सदस्य ने निमंत्रण के विषय में जानकारी दी। टोली के सभी सदस्य जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बीरबार को 100 परिवारों में संपर्क किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य नितीश शर्मा ने लोगों को बताया 22 जनवरी की शाम सभी लोगों को कम से कम पांच दीपक घर के मंदिर में जलाना है और अपनी इच्छाअनुसार राम नाम का 108 बार जाप करना है, भगवान श्री राम की आरती सपरिवार करनी है, अंत में प्रसाद वितरण कर दीपोत्सव मनाना है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण एक जनवरी सोमवार से घर-घर पहुंचा जा रहा है। इसके लिए अयोध्या से आए अक्षत कलश के पीले चावलों को द्वार-द्वार पर रखा जा रहा है। साथ ही राम मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सदस्य श्रद्धालुओं के घर पहुंच रहे हैं ओर आगामी 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाकर प्रदेश के लाखों परिवारों को आमंत्रित किया जाएगा।
 
 
 
 

   

सम्बंधित खबर