ढेकियाजुली के सिराजुली में डकैती

शोणितपुर (असम), 15 मार्च (हि.स.)। शोणितपुर जिलांतर्गत ढेकियाजुली के सिराजुली में आज तड़के हुई डकैती की घटना से इलाके में सनसनी व्याप्त है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि आज तड़के करीब 2.30 बजे के आसपास पांच-छह सदस्यीय डकैतों का एक समूह दरवाजा तोड़कर हितेन नाथ के घर में घुस गया। डकैतों के गिरोह ने धारदार हथियार के बल पर 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए।

सोने के गहनों की अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये बतायी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार हितेन नाथ की पत्नी ने गुरुवार को एक महिला समूह से पैसे लिए थे। लुटेरों ने हितेन नाथ का मोबाइल फोन भी छीन लिया। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस मोबाइल फोन के जरिए तलाशी अभियान चलाएगी तो लुटेरों के गिरोह के पकड़े जाने की पूरी संभावना है। पीड़ित द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर