अफीम की खेती करने वालों रंगेहाथ गिरफ्तार, तैयार अफीम भी बरामद

खूंटी, 15 मार्च (हि.स.)। जिले में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कार्यशैली को बदलते हुए पुलिस ने अफीम की खेती करने वालों को रंगेहाथ गिरफ्तार करने की मुहिम शुरू की है। इससे पुलिस को सफलता भी मिलने लगी है। गत बुधवार को सायको थाना की पुलिस गस्ती के दौरान डाउडीह नदी किनारे और सालेहातू गांव के समीप दो अलग-अलग अफीम के खेतों में पोस्ते के फल में चीरा लगाते दो आरोपितों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी एसडीपीओ वरूण रजक ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

गिरफ्तार आरोपितों में रोटे मुंडा (25 ) तथा जोतो मुंडा (22 ) शामिल हैं। उनके पास से पुलिस ने मौके पर 225 ग्राम तैयार अफीम भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध सायको थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर