रमजान के पाक महीने का पहला अशरा शुक्रवार से शुरू

- अलग-अलग मस्जिदों में अदा की गयी रमजान के पहले जुमे की नमाज

हल्द्वानी, 15 मार्च (हि.स.)। रमजान के पाक महीने में रोजे-इबादत का दौर जारी है। रोजेदार अल सुबह सहरी कर रहे हैं। रमजान के पाक महीने का पहला अशरा शुक्रवार से शुरू हो गया है। लोग अकीदत के साथ रोजे, नमाज तरावीह सुनकर खुदा की इबादत कर रहे हैं।

शुक्रवार दोपहर जामा मस्जिद, बंजारन मस्जिद, नमरा मस्जिद, मस्जिद उमर, सुनहरी मस्जिद, लाल मस्जिद, एक मिनार मस्जिद, रजा मस्जिद, ख्वाजा मस्जिद में रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की गयी।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/दधिबल

   

सम्बंधित खबर