रिषड़ा में वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

रिषड़ा में वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मानरिषड़ा में वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

हुगली, 15 मार्च (हि.स.)। हुगली जिले के रिषड़ा रवींद्र भवन में शुक्रवार शाम रिषड़ा नगरपालिका के चेयरमैन और वार्ड संख्या सात के पार्षद विजय सागर मिश्रा के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मिश्रा ने वार्ड संख्या सात सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। वर्ष के शुरुआत में यह सम्मान पाकर वार्ड संख्या सात के वरिष्ठ नागरिक बहुत खुश दिखे।

मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए विजय सागर मिश्रा ने कहा कि पहले के रिषड़ा की तुलना में आज के रिषड़ा में काफी बदलाव हुआ है। यहां काफी तरक्की हुई हैं। मेरी जवाबदेही आप सभी लोगों के प्रति है। चेयरमैन ने बताया कि रिषड़ा में आईटीआई कॉलेज खुल चुका है। यदि कोई इस कॉलेज में पढ़ना चाहते हैं, तो उनका सहयोग किया जाएगा। मिश्रा ने कहा कि वे रिषड़ा शहर को और उन्नत शहर बनाना चाहते हैं। मिश्रा ने मंच से कहा कि रिषड़ा विद्यापीठ में महिला कॉलेज जल्द बनकर तैयार हो जाएगा।

इसके अलावा रिषड़ा रवींद्र भवन में शुक्रवार शाम उच्च माध्यमिक और माध्यमिक परीक्षा में सफल रहने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न पूजा आयोजकों को भी पुरस्कृत किया गया। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर