सपा के पूर्व पार्षद एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहित 200 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

--यूपी में सपा, बसपा, कांग्रेस का होगा सफाया : राजेंद्र मिश्र

--अखिलेश के समाजवाद की आड़ में नमाजवाद का नकाब : शिवशंकर विश्वकर्मा

प्रयागराज, 16 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन कार्यालय में शनिवार को भाजपा मिलन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में एवं मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता के संयोजन में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व पार्षद विनोद सोनकर एवं शिव शंकर विश्वकर्मा भाजपा में अपने 200 समर्थकों के साथ शामिल हुए।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने पूर्व पार्षद विनोद सोनकर एवं उनके सभी समर्थकों को भाजपा का अंगवस्त्रम पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश में मोदी की सुनामी चल रही है और आगामी लोकसभा के चुनाव में मोदी की लहर में उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस के बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाॅइन कर रहे हैं।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य एवं पूर्व पार्षद शिव शंकर विश्वकर्मा एवं पूर्व पार्षद विनोद कुमार सोनकर ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कहा कि अखिलेश यादव समाजवाद का चोला ओढ़ कर एक परिवार एक जाति और नमाजवाद को बढ़ावा दे रहे हैं,जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास को लेकर चल रहे हैं और गरीबों का कल्याण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर मेरे साथ सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता भाजपा ज्वाॅइन किए हैं।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर भाजपा में शामिल होने वाले सपा नेताओं में विशेष रूप से विनोद कुशवाहा, राजकुमार सिंह, जय सिंह, कुलदीप राजभर, महफूज खान, गिराज खान, आशीष सोनकर, राजेंद्र कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, आशुतोष सोनकर, रिशु सोनकर, मनीष सोनकर, गौरव पाल, गुड्डू विश्वकर्मा, खन्ना सोनकर, हरिश्चंद्र यादव, रवि शंकर सोनकर, उत्तम सोनकर, हरिश्चंद्र यादव, मोहम्मद मिराज, शिव गुड्डू, रमेश सोनकर, वीरेंद्र कुशवाहा आदि रहे। संचालन पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने किया और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शामिल हुए लोगों को बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/सियाराम

   

सम्बंधित खबर