विश्व हिन्दू परिषद की कार्यशैली जन- जन तक पहुंचाएं: जीवेश्वर मिश्र

विश्व हिन्दु परिषद की कार्यशाला आयोजित

मधुबनी,16 मार्च, (हि.स.)। दक्षिण बंगाल विश्व हिन्दू परिषद के अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन पं जीवेश्वर मिश्र ने शनिवार को किया। दरभंगा निवासी विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्रा ने कार्यक्रम की जानकारी साझा किया।

उन्होंने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद की कार्यशैली व सक्रियता को जन - जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़कर हमारी कार्यशैली काे आगे बढ़ाये,क्योंकि विश्व हिन्दू परिषद की कार्यशैली की गति धीमी नहीं पड़नी चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार/डा लम्बोदर/चंदा

   

सम्बंधित खबर