छिंदवाड़ा: शेषराव यादव बने भाजपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

छिंदवाड़ा,18 मार्च(हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव को भाजपा के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू, लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर, जिला प्रभारी संतोष पारीक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, वरिष्ठ नेता लखन वर्मा, पूर्व विधायक गंभीर सिंह चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे सहित भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित नेतागण एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शेषराव यादव को में शुभकामनाएं बधाई दी।

भोपाल में हुआ निर्णय

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश का समिति सदस्य यादव को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/संदीपसिंह चौहान/नेहा

   

सम्बंधित खबर