हजारीबाग में भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क अभियान चलाकर मांगे वोट

हजारीबाग, 18 मार्च (हि.स.)। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने जनसंपर्क अभियान के तहत हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों का सघन दौरा किया। जायसवाल ने इस दौरान स्थानीय भाजपा मंडलों के कार्यकर्ताओं संग बैठक भी की। उन्होंने मतदान तक जनता के बीच रहने और बूथ को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बंगाल बॉर्डर रामगढ़ के गोला प्रखंड स्थित बरलंगा पंचायत से लेकर बिहार बॉर्डर के चौपारण प्रखंड स्थित चौरदाहा पंचायत तक लोगों के बीच पंहुच बनाई। साथ ही चतरा जिले के बचरा और कोडरमा जिले के चंदवारा पहुंचकर लोगों से पीएम मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य की पूर्ति के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार/ राहुल

/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर