रायपुर : देर रात कलेक्टर, एसपी एवं निगम आयुक्त ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
- Admin Admin
- Mar 20, 2024
रायपुर , 20 मार्च (हि.स.)। मंगलवार की देर रात रायपुर कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह, एस एस पी संतोष सिंह और नगर निगम कमिश्नर अविनाश मिश्रा राजधानी की सड़कों पर निकले जहां उन्होंने शहर की स्थिति का जायजा लिया । साथ ही बेमौसम हुई बारिश में शहर का हाल देखा। वे सरस्वती नगर थाना , कोटा , शकर नगर थाने में तैनात स्थेथिक टीम से बात चीत की, साथ ही उनसे जानकारी ली।
कलेक्टर, एसपी एवं निगम आयुक्त ने तक्षशिला लाइब्रेरी पहुँचकर फ़ूड जोन की व्यवस्था परखी एवं रीडिंग जोन में रीडिंग कर रहे युवाओं से बात किया। आधी रात को युवाओं को पढ़ाई में मगन देखकर कलेक्टर भी उत्साहित हुए और कहा - खूब पढ़ो खूब आगे बढ़ो। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आदर्श आचार सहिता और त्योहार के मद्देनज़र शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया ,पुलिस अमले को आवश्यक निर्देश दिए।
हिन्दुस्थान समाचार/ गेवेन्द्र