श्री खाटु श्याम भक्त मंडल द्वारा 251 निशान के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा

सहरसा-शोभा यात्रा

सहरसा,20 मार्च (हि.स.)। खाटू श्याम भक्त मंडल द्वारा बुधवार को भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया।इस आयोजन के अंतर्गत 251 निशान लेकर पुरुष महिलाएं एवं बच्चें शंकर चौक स्थित संतसंग भवन से निकल कर धर्मशाला रोड,कपड़ापट्टी होते हुए बड़ी दुर्गा मंदिर स्थित श्याम बाबा के मंदिर में निशान को अर्पित किया।

आयोजन समिति सदस्यों ने बताया कि खाटू श्याम की महिमा अपरम्पार है।बाबा को फाल्गुन शुक्ल एकादशी को निशान अर्पित करने की परंपरा सदियों से चली सा रही है।इसलिए हमलोग पुरे श्रद्धा व विश्वास के साथ इस दिन भव्य निशान यात्रा निकाली जाती है।इस निशान यात्रा को सफल बनाने में खाटू श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल,सचिव सोनू भीमसेरिया, उपाध्यक्ष गोपाल दहलान, श्रवण खेतान, रोहित तुलस्यान, विपुल दहलान, आनंद अग्रवाल, मंटू भीमसेरिया,बबलू पचेरिया,चंदन डिडवानियां, प्रीतम उदयपूरिया एवं अन्य सभी सक्रिय रहकर इस निशान यात्रा को सफल बनाया।

इस कार्यक्रम में मारवाडी यूवा मंच एवं महिला संस्कृति शाखा द्वारा निशान लेकर पहुंचे भक्तों को पानी का वितरण किया। जिसमें महिला संस्कृति शाखा की अध्यक्ष अंशी अग्रवाल, प्रिया दहलान,प्रीति अग्रवाल,निधि तुलस्यान,ज्योति अग्रवाल,प्रतिज्ञा अग्रवाल,रिशु तुलस्यान द्वारा निशान यात्रा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने महिला एवं बच्चो को रंग गुलाल लगाकर होली खेली।साथ ही मंदिर में श्याम बाबा की आरती कर कार्यक्रम समापन किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर