नायक राजेंद्र सिंह का पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार हजारों नमं आंखों ने दी दिवंगत को अंतिम विदाई

Ramgarh। State Samachar
रामगढ़ क्षेत्र के गांव दग छन्नी के सपूत एवं सेना की 18 सिख रेजिमैंट के जवान बलिदानी नायक राजेंद्र सिंह का गत दिवस चंडीगढ़ के एक अस्पताल में स्वर्गवास हो गया था, का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैत्रिक गांव स्थित श्मशानघाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ कर दिया गया। सेना, पुलिस के अधिकारियों, जवानों, विभिन्न राजनितिक पार्टियों के नेताओं, डीडीसी सदस्यों, पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों सहित हजारों नंम आंखों ने दिवंगत को अंतिम विदाई दी। दिवंगत की चिता को मुखाग्नि उनके पिता संतोख सिंह ने दी। दिवंगत की अंतिम यात्रा में डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया, पूर्व मंत्री ड़ा. दिवेंद्र कुमार मनेयाल, जेके अपनी पार्टी के नेता साहिल भारती सहित विभिन्न पार्टियों के नेताओं व पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। जिला पुलिस की तरफ से एएसपी सुरेंद्र चौधरी ने दिवंगत के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 18 सिख रेजिमैंट के अधिकारियों व जवानों ने भी दिवंगत को सेना व अपनी युनिट की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना की जैकराइफ ल के जवानों ने दिवंगत को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत अपने पीछे पिता संतोख सिंह, माता कांता देवी, पत्नी मंदीप कौर, दो बहनों से भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार 33 वर्षिय राजेंद्र सिंह की दस वर्ष पूर्व मंदीप कौर से शादी हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। राजेंद्र सिंह अपने वृद्धि माता-पिता व परिजनों का इक्लौता सहारा था। वह कुछ समय से आस्वास्थ्य था और चंडीगढ़ के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, पर गत दिवस इलाज के दौराण उन्होंने अंतिम सांस ली। दिवंगत का पार्थिव देह मंगलवार की रात को तिरंगे में लिपटा जब सेना के जवान फू लों से सजे वाहन में लेकर आए तो परिजनों व रिश्तेदारों के सब्र का बांध टूट पड़ा और सब विलप उठे। बुधवार दोपहर को गांव दग छन्नी स्थित श्मशानघाट पर दिवंगत का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया। हजारों नंम आंखों ने दिवंगत को अंतिम विदाई दी व इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया।

   

सम्बंधित खबर