राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खूंटी के एथलिटों ने जीते दो स्वर्ण और एक रजत पदक

जीते दो स्वर्ण और एक रजत पदक

खूंटी, 21 मार्च (हि.स.)। देवघर में चल रही राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खूंटी के एथलिटों ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। बाबा की नगरी देवघर में 20 से 22 मार्च तक आयोजित राज्यस्तरीय जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खूंटी की एथलीट हीरा सांगा ने 800 मीटर 15 सौ मीटर में दोहरा स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

वहीं खूंटी के ही कालो मुंडू ने 1500 मीटर रेस में रजत प्राप्त किया। इस संबंध में खूंटी एथलेटिक्स संघ के सचिव दशरथ महतो ने बताया कि पिछले चार वर्षों से संघ कार्य नहीं कर रहा था। बालक-बालिकाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए नवंबर 2023 में नई कमेटी का गठन किया गया और उसका यह पहला परिणाम देखने को मिला। एथलीटों की इस सफलता पर कमेटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, सचिन दशरथ महतो, परमानंद कुमार, जुनास मुंडू, आनंद राम आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर