बस्तर पुलिस ने गणमान्य नागरिकों के साथ की शांति समिति की बैठक

जगदलपुर, 22 मार्च(हि.स.)। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 एवं होली त्यौहार के मद्देनजर शहर के समस्त पार्षद एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आज शुक्रवार शाम को शांति समिति की बैठक हुई।

अति पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, डीएसपी यातायात, थाना प्रभारी कोतवाली सुरेश कुमार जागड़े एवं थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में आज थाना कोतवाली परिसर में शहर के एसडीएम, समस्त पार्षद, सभी धर्म प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक के उपस्थिति में आगामी लोकसभा चुनाव व होली पर्व के दौरान शहर में किसी भी विषम परिस्थिति में आपसी समन्वय से शांति व्यवस्था स्थापित कर सहयोग प्रदान करने आग्रह किया गया। जिनके द्वारा बस्तर पुलिस के साथ मिलकर शहर में होली पर्व मनाने सहमति व्यक्त की गई।

पुलिस ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 एवं होली, राम नवमी, गुड फ्राइडे त्यौहारों के मद्देनजर जिला पुलिस प्रशाशन हाई अलर्ट मोड पर है। होली के दौरान शहर में लगे सीसीटीव्ही के माध्यम से हुडदंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। मोटर साइकिल में तीन सवारी एवं नशा कर वाहन चलाने पर वाहन जप्त होंगे। मुखौटा पहनकर होली ना खेलें। तेज आवाज डीजे पर जप्ती की कार्रवाई होगी।अंदरुनी मोहल्लों पर भी पुलिस पैदल पेट्रोलिंग करेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर