अरविंद केजरीवाल का कुनबा भ्रष्टाचार की आकंठ में डूबा : राजेंद्र मिश्र

प्रयागराज, 22 मार्च (हि.स.)। भाजपा मुट्ठीगंज मंडल की बैठक माइक्रो डोनेशन लाभार्थी सम्पर्क अभियान एवं सुझाव पेटी को लेकर दरियाबाद में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चेहरा बेनकाब हो गया है और उनका पूरा कुनबा भ्रष्टाचार की आकंठ में डूबा है।

महानगर अध्यक्ष ने आगे कहा कि देश का धन लूटने वाले चाहे जितने भी बड़े पदों पर बैठे हों लेकिन भ्रष्टाचार करने वाले लोगों की जगह जेल में होगी। देश का धन लूटने वाले आज थर-थर कांप रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति का परचम पूरी दुनिया में लहरा रहा है।

इस अवसर पर इलाहाबाद लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की और माइक्रो डोनेशन सुझाव पेटी और लाभार्थी जनसम्पर्क अभियान पर बल दिया। लाभार्थी से केंद्र सरकार की योजनाओं के द्वारा पाए गए लाभ को लेकर एक मिनट की वीडियो शेयर करने को कहा गया।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल एवं संचालन महामंत्री सत्येन्द्र सत्या जायसवाल ने एवं स्वागत महामंत्री परमानंद वर्मा ने किया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी सुरेश मौर्य, देवेंद्र नाथ मिश्रा, प्रमोद जायसवाल, मंडल महामंत्री परमानंद वर्मा, संजीव जायसवाल, आनंद जायसवाल, राकेश भारती, दीप द्विवेदी, प्रशांत शुक्ला एवं मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/दिलीप

   

सम्बंधित खबर