लोकसभा चुनाव को लेकर नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन पाबंद

- पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि सपा की प्रदेश कार्यकारिणी की है सदस्य

- प्रशासन को पत्र लिखकर की पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग

हमीरपुर, 22 मार्च (हि.स.)। कुरारा कस्बे की पूर्व चेयरमैन ने लोकसभा चुनाव में पाबंद किए जाने से उप जिलाधिकारी सदर को शिकायती पत्र देकर जांच कराए जाने की मांग की है।

कस्बे की पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि ने उपजिलाधिकारी सदर को शिकायती पत्र देकर बताया कि वर्तमान में सपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य के पद पर है। वर्ष 1995 से नगर पंचायत का चुनाव लड़कर राजनीति की शुरुआज की थीं, तब से शांति प्रिय तरीके से राजनीति करती चली आ रही है। वर्ष 2012 से वर्ष 2017 तक नगर पंचायत चेयरमैन निर्वाचित रही है। वर्ष 2023 के नगर पंचायत चुनाव में मामूली अंतर से चुनाव हार गई थी।राजनीतिक सफर में 30 वर्ष के राजनीतिक सफर में आज तक 107, 116 के अंतर्गत पाबंद जैसी कार्यवाही पुलिस द्वारा नहीं की गई है। लेकिन इस बार पाबंद किया गया है। बिना किसी आपराधिक इतिहास की जांच के बिना थाने में बैठकर कार्यवाही की गई है। उन्होंने ने जारी नोटिस को निरस्त करने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/मोहित

   

सम्बंधित खबर