महिलाओं के कौशल विकास के लिए बुनाई के दिए टिप्स

नैनीताल, 24 मार्च (हि.स.)। महिलाओं के अधिकार एवं रोजगार के प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुबीर कुमार ने एक नयी पहल की है। इस पहल के अन्तर्गत आज नगर के मल्लीताल में महिलाओं हेतु कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पीएलवी यानी पराविधिक स्वयं सेवी अंबिका ने महिलाओं को क्रोशिया से बुनाई पर टिप्स दिये और उनकी समस्याओं के समाधान कराये। इस दौरान प्राधिकरण की सचिव ने महिलाओं को उनके अधिकार, साइबर अपराध, पॉस्को अधिनियम, स्थाई लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के कार्यकलाप, नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 के संबंध में जागरूक किया। साथ ही महिलाओं को कौशल विकास का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता बाला विदुषी ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज

   

सम्बंधित खबर