पुलिस मुख्यालय पंचकूला में सैनिकों व पूर्व सैनिकों के लिए हेल्पलाइन शुरू

एसपी लॉ एंड आर्डर को बनाया गया नोडल अधिकारी

चंडीगढ़, 2 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा पुलिस ने सैनिकों व पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस मुख्यालय पर एक डिफेंस हेल्पलाइन शुरू की है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने मंगलवार को दी है।

डीजीपी कपूर ने बताया कि सेवारत तथा सेवानिवृत्त रक्षा कार्मिकों व उनके परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, पंचकूला की शिकायत शाखा में एक डिफेंस हेल्पलाइन नंबर- 0172-2590755 शुरू किया गया है। पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में तैनात पुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था को इस हेल्पलाइन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनकी निगरानी में डिफेंस हेल्प लाइन सप्ताह के सभी कार्यदिवसों में काम करेगी। साथ ही ई-मेल complaintbrphq.pol@hry.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है।

कपूर ने बताया कि डिफेंस हेल्पलाइन शुरु करने का उद्देश्य कार्यरत व सेवानिवृत्त रक्षा कार्मिकों व उनके परिजनों की शिकायतों का तत्परता से निवारण करना है। उन्होंने बताया कि जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि डिफेंस हेल्पलाइन पर रक्षा कर्मियों (कार्यरत व सेवानिवृत) तथा उनके परिजनों द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित समस्या के निवारण के लिए किसी भी कार्यदिवस में संपर्क किया जा सकता है।

कपूर नेे बताया कि यदि रक्षा कार्मिक की शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह पुलिस मुख्यालय, सैक्टर-6, पंचकूला में स्थापित डिफेंस हेल्पलाइन नंबर- 0172-2590755 पर संपर्क कर सकता हैं तथा ई-मेल आई.डी. पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके अलावा, वे भारतीय डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी अपनी शिकायत पुलिस मुख्यालय, हरियाणा, पंचकूला को भेज सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील

   

सम्बंधित खबर