मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनता के संग खेली होली

जयपुर, 25 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री ने सोमवार को ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आमजन के साथ होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बड़ी संख्या में आए लोगों से आत्मीय मुलाकात की और फूलों एवं प्राकृतिक रंगों से होली खेली।

मुख्यमंत्री आवास पर फागोत्सव भी मनाया गया, जिसमें ब्रज की फूलों की होली, लट्ठमार होली, चंगधमाल होली, मयूररास, होली के रसिया सहित विभिन्न आयोजन हुए। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी गीता शर्मा भी मौजूद रहीं।

शर्मा ने प्रेम, उत्साह, उमंग एवं सद्भाव के पर्व होली की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि रंगों से सजा यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करे।

हिन्दुस्थान समाचार/ इंदु/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर