शांति की कामना के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह सम्पन्न

विजयपुर। जिले के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल नमंदर के पास विश्व शांति एवं कल्यान के उदेश्य को लेकर जारी श्रीमद भागवत कथा सपताह महायज्ञ का मंगलवार को पुर्णाहुति में शांति की कामना व भंड़ारे के साथ समापन हो गया। महायज्ञ के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल पर बनाए गए हवन कुंडों में पुर्णाहुति ड़ालकर शांति की कामना की। समापन पर कथा भोग के बाद कथावाचक एवं संत अशोक शास्त्री जी की अगुवाई में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर को कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू हुई व पवित्र देविका एवं नमंदर के संगम स्थल त्रेली पहुंची। जहां पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया व कलशों में भरा जल प्रवाहित किया और फिर जल का संग्रहण कर यात्रा वापस यज्ञ स्थल पहुंची। संत अशोक शास्त्री जी ने पंडि़त विद्वानों के साथ मिलकर वैदिक मंत्रोचारण, हवन-यज्ञ में पूजा-अर्चना कर विश्व शांति व देश की खुशहाली की कामना के साथ महायज्ञ का विधिवत तरीके के साथ समापन किया। समापन पर आयोजित भंड़ारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आपसास के 20 गांवों के लोगों ने मिलकर महायज्ञ का आयोजन किया था। आयोजकों ने महायज्ञ को सफल बनाने के लिए सहयोग देने वाले लोगों व श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया है। 

   

सम्बंधित खबर