मप्र: मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज के निधन पर जताया दुख

भोपाल, 27 मार्च (हि.स.)। रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद महाराज का मंगलवार देर रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 95 साल के थे। उनके निधन पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर अपने शोक संदेश में लिखा रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन, बेलूर मठ के अध्यक्ष, परम श्रद्धेय, पूज्य स्वामी स्मरणानंद जी महाराज जी द्वारा शरीर त्याग देने का समाचार अत्यंत दुखद है, हृदय को व्यथित करने वाला है। देश ने आज ऐसा महान मार्गदर्शक खो दिया, जिनकी शिक्षाओं और आध्यात्मिक चेतना ने असंख्य श्रद्धालुओं को नया जीवन दिया। इस दुखद क्षण में संपूर्ण विश्व में शोकाकुल आपके भक्तों, श्रद्धालुओं और साधकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ।।ॐ शांति।।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश

   

सम्बंधित खबर