जगदीश बवाड़ी-पंकज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकारी युवा जिलाध्यक्ष घोषित

नैनीताल, 28 मार्च (हि.स.)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को जिला एवं युवा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने कार्यकारी जिलाध्यक्ष के रूप में नैनीताल के व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश बवाड़ी और कार्यकारी युवा जिलाध्यक्ष के पद पर भीमताल के पंकज जोशी को मनोनीत किया।

उनके मनोनय पर प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र शेखर पंत, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, मंत्री रूपेंद्र नागर, मंत्री शांति जीना, संगठन मंत्री हितेंद्र भसीन, मदन फर्त्याल, दिगंबर वर्मा, संयुक्त महामंत्री नवनीत राणा और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र बोरा, पंकज कंसल, नदीम खान, कोषाध्यक्ष लाला जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष विजय तिवाड़ी, उपाध्यक्ष मुरली मनोहर मुलानी, प्रमोद भट्ट, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, महामंत्री शिव कपूर बनाया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी रामपाल सिंह गंगोला, उपाध्यक्ष प्रवीण पटवाल, भीमताल नगर अध्यक्ष सौरभ रौतेला, मल्लीताल नैनीताल नगर अध्यक्ष किसन नेगी, तल्लीताल नैनीताल अध्यक्ष मारुति नंदन साह, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, जिला महिला अध्यक्ष कुसुम दिगारी, महामंत्री उर्वशी बोरा, युवा महानगर अध्यक्ष पवन वर्मा, काठगोदाम नगर अध्यक्ष गोविंद भाकुनी, महामंत्री भुवन जोशी, देवलचौड़ अध्यक्ष पंकज प्रफुल्ल पांडे सहित व्यापारी प्रतिनिधियों ने बधाई दी है। वहीं दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के संविधान का अनुश्रवण कर व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज

   

सम्बंधित खबर