यमुनाटारी में लापता दोनों किशोरों के मिले शव

कोकराझार (असम), 29 मार्च (हि.स.)। जिले के अंतर्गत तुलसीबील पुलिस चौकी इलाके के यमुनाटारी गांव से गुरुवार शाम 4 बजे से लापता दो किशोरों का शव शुक्रवार को बरामद हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है। दो बच्चों की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया गया कि गांव यमुनाटारी के दो बच्चे नूरजामाल हक (10) और रकीबुल अली (9) लापता हो गए थे। आज सुबह दोनों बच्चों के शव घर के पास ही एक धान के खेत मिले। स्थानीय लोगों ने शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने तुलसीबील पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक बच्चे के पेट पर चोट के निशान थे। पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/ अरविंद//सुनील

   

सम्बंधित खबर