गुवाहाटी के सातगांव से शव बरामद

गुवाहाटी, 31 मार्च (हि.स.)। गुवाहाटी के सातगांव इलाके में एक युवक का शव बरामद किया गया है। रविवार को सातगांव के मिलिजुली रोड पर यह शव मिला। स्थानीय लोगों को संदेह है कि युवक की किसी ने हत्या कर उसके शव को फेंक दिया होगा।

आज स्थानीय लोगों ने युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सातगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।

मृतक की पहचान सुमू अली (22) के रूप में की गई। युवक का घर सातगांव में नोआपाड़ा मस्जिद के पास है। युवक के परिजनों का आरोप है कि इसाद अली नामक युवक ने उसकी हत्या की है।

इसाद अली ने शनिवार की रात मृतक सुमू अली को घर से फोन किया था। परिवार ने आरोप लगाया है कि इसाद अली के नेतृत्व में तीन उपद्रवियों के एक समूह ने एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसे मार दिया।

इसाद ने पहले अपनी मां को ड्रग्स का सेवन कर पीटा था। इसाद को मृतक सुमू अली ने अपनी मां को पीटने के लिए पीटा था। यही वजह हत्या की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर