अयोध्या: तीन प्रदेशों के राज्यपाल ने रामलला दरबार में लगाई हाजिरी, गर्भगृह में एकटक निहारते रहे

एकटक निहारते रहे

- गुजरात, सिक्किम और मेघालय के राज्यपाल ने किया दर्शन

अयोध्या, 31 मार्च (हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि मन्दिर का दर्शन पूजन करने के लिए गुजरात, सिक्किम और मेघालय के राज्यपाल रामनगरी पहुंचे। मन्दिर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सभी का स्वागत किया और मन्दिर पुजारी ने रामनामी प्रसाद भेंट किया।तीनों राज्यपालों ने रामलला का दर्शन कर भाव विभोर हो उठे।

रविवार को सबसे पहले मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान अपने पैतृक आवास आजमगढ़ से सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचे और रामलला का दर्शन किया।

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य उसके बाद एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। फिर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय श्रीराम एयरपोर्ट पर पहुंचे। प्रोटोकॉल के तहत दोनों राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे और रामलला का दर्शन पूजन किया।

सर्किट हाउस में सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि भगवान रामलला का दर्शन पाने के लिए मैं काफी उत्साहित था। केवल अहसास कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि रामनवमी को लेकर बहुत ही सुन्दर व्यवस्था है। कोई कठिनाई दिखाई तो नहीं पड़ रही।

उन्होंने कहा कि राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान है, उसी तरह से भगवान राम लला का स्वरूप भी बनाया गया है, अब रामराज की कल्पना की जा रही है, महात्मा गांधी ने भी आजादी के बाद राम राज्य की परिकल्पना थी। मुझे खुशी है कि रामराज की परिकल्पना साकार हो रही है। अखबार के माध्यम से टीवी के माध्यम से देख रहा हूं शायद दुनिया में किसी स्थान पर इतनी भीड़ हो रही है तो वो अयोध्या है और यहां सब व्यवस्थित चल रहा है,कौन ऐसा अभागा होगा जो भगवान राम का दर्शन पाने की उत्सुकता नहीं रखता होगा।

हिन्दुस्थान समाचार /पवन पाण्डेय

/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर