जलगांव जिले में विधायक चंद्रकांत पाटिल की कार दुर्घटनाग्रस्त

मुंबई, 01 अप्रैल (हि.स.)। जलगांव जिले में स्थित मुक्ताई नगर में सोमवार को दोपहर निर्दलीय विधायक चंद्रकांत पाटिल की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दो पुलिसकर्मी और विधायक चंद्रकांत पाटिल मामूली रूप से घायल हो गए, इन सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की छानबीन जलगांव पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार आज दोपहर चंद्रकांत पाटिल मुक्ताईनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं। आज दोपहर वे अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे थे, इसी दौरान विधायक चंद्रकांत पाटिल के काफिले की एक गाड़ी विधायक की कार से टकरा गई। इससे विधायक चंद्रकांत पाटिल समेत उनके साथ चल रहे दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में पुलिस वैन समेत विधायक चंद्रकांत पाटिल की कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/प्रभात

   

सम्बंधित खबर