कल्याण डोंबिवली में चुनाव के मद्देनजर 773 लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त

मुंबई, 02 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कल्याण पुलिस सर्कल ने कल्याण डोंबिवली में 773 लोगों की लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर लिया। कल्याण सर्कल पुलिस क्षेत्र में भयमुक्त चुनाव करवाने के लिए अपराधियों पर कार्रवाई भी कर रही है।

कल्याण पुलिस सर्कल में एक हजार 385 लोगों के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर हैं। पुलिस ने इनमें से 773 लोगों की लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त की है और बचे हुए रिवॉल्वर जब्त करने की प्रक्रिया जारी है। बाकी असलहों को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। रिवॉल्वर जब्त करने वालों में राजनीतिक दलों की संख्या अधिक है। पुलिस उपायुक्त सचिन गुंजल ने बताया कि वर्ष 2019 में कल्याण पुलिस सर्कल ने 524 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी। इस साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एक हजार 165 लोगों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। इनमें से 593 के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/प्रभात

   

सम्बंधित खबर