आज भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली का विशेष दिन : मुख्यमंत्री

गुवाहाटी, 01 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है, आज भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली के लिए एक विशेष दिन है। 164 साल पुरानी औपनिवेशिक कानूनी व्यवस्था को हटाकर भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आज से लागू हो गए हैं।

इसके साथ ही हमारे गणतंत्र ने आधुनिक तकनीक और नागरिक केंद्रित सेवाओं पर आधारित एक नई व्यवस्था में प्रवेश किया है। ये कानून महिलाओं, बच्चों और वंचितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

पिछले कुछ महीनों में, टीम असम ने नए कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए व्यापक तैयारी की है। पुलिस, सरकारी कर्मचारियों, वकीलों, नागरिक समाज और न्यायपालिका के सदस्यों सहित सभी हितधारकों से यह एक ईमानदार अपील है कि वे हमारे साथ सहयोग करें, ताकि हम सामूहिक रूप से इन कानूनों के बुनियादी उद्देश्य के कार्यान्वयन को सुनिश्चित कर सकें। उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए कहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर