ग्वालियर: भाजपा लोकसभा चुनाव के कार्यालय मोदी हाउस का उद्घाटन गुरुवार को

ग्वालियर: भाजपा लोकसभा चुनाव के कार्यालय मोदी हाउस का उद्घाटन गुरुवार को

ग्वालियर, 03 अप्रैल हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा चुनाव कार्यालय मोदी हाउस में सज-धज कर तैयार हो गया है। इसका विधिवत उद्घाटन 4 अप्रैल को सुंदरकाण्ड पाठ के साथ किया जाएगा। यह जानकारी जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने दी। श्री चौधरी ने बताया कि लैंडमार्क होटल के सामने पड़ाव उनके नीचे मोदी हाउस चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कल 4 अप्रैल को शाम 5.30 बजे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य,वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं समस्त वरिष्ठ नेता के मार्गदर्शन में किया जाएगा। श्री चौधरी ने इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी के सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रदेश एवं जिले के समस्त कार्यकर्ता बंधु, मंडलों के समस्त कार्यकर्ता, बूथ पन्ना समिति के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं समस्त कार्यकर्ताओं से आवश्यक रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार/शरद

   

सम्बंधित खबर